फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकराई, युवक की मौत, चालक की हालत नाजुक

Thu, 20 Jun 2024 05:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

घर लौटते समय लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रायपुर तियाई के समीप पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में अचानक कार जा घुसी। जिससे कार पर बैठे मोहम्मद अरशद की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली लालगंज के सलेम भदारी निवासी मोहम्मद अरशद (25) पुत्र रईस शेख गांव के ही आलम खान (21) पुत्र रईस खान के साथ बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे कार से परिवार के एक सदस्य को ट्रेन पकड़ाने रायबरेली गया था। घर लौटते समय लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर रायपुर तियाई के समीप पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में अचानक कार जा घुसी। जिससे कार पर बैठे मोहम्मद अरशद की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लालगंज ट्रॉमा सेंटर से उसे राजा प्रताप बहादुर अस्पताल रेफर किया गया है। मौत की जानकारी से परिवार के लोग बदहवास हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें