फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कुंडा होकर गुजरेगी स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दो अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इसमें मिर्जापुर-उतरेटिया स्पेशल ट्रेन कुंडा होकर गुजरेगी। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या-04129/30 मिर्जापुर-उतरेटिया-मिर्जापुर अनारक्षित विशेष ट्रेन 27 अक्तूबर तक चलेगी। यह ट्रेन मिर्जापुर से शाम 4:05 बजे चलकर विंध्याचल, मेजा रोड, नैनी, प्रयागराज, कुंडा हरनामगंज, ऊंचाहार, रायबरेली व बछरावां होते हुए रात 11:10 बजे उतरेटिया पहुंचेगी। वापसी में उतरेटिया से सुबह 8:30 बजे चलकर दोपहर एक बजे मिर्जापुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से कुंडा क्षेत्र के यात्रियों को लखनऊ और प्रयागराज जाने में बड़ी राहत मिलेगी। नवरात्र में यात्री मां विंध्यवासनी का दर्शन भी कर सकेंगे। विंध्याचल जाने के लिए यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें