फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं सपा कार्यकर्ता

Sat, 02 Sep 2023 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में जन पंचायत आयोजित कराने का लिया गया फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर पदाधिकारियों ने बैठक की। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2023 की तैयारियों व मतदाता सूची में कटे नामों और नए नामों को जोड़ने के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय व संचालन जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी समाजवादी साथियों को क्षेत्र में जन पंचायत का कार्यक्रम आयोजित करना होगा। समाजवादी पार्टी की सरकार में किए गए कार्यों से जन-जन को अवगत कराना ही कार्यक्रम का लक्ष्य होगा। अपराध लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए जनता से अपील करें और सपा की सरकार बनाने का आह्वान करें। अब्दुल हई ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। महंगाई रोजाना बढ़ती जा रही है। इस मौके पर भैया राम पटेल, साबिर अली, अहमद अली, इरफान खान, अनिल यादव, मनीष पाल, रामबहादुर पटेल, हरीश शुक्ला, धर्मराज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें