फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: खाद्य विभाग के उत्पीड़न के विरोध में सपा व्यापार सभा ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
मांगों को लेकर कचहरी ज्ञापन देने जाते सपा व्यापार सभा के ​लोग। मीडिया प्रभारी
विज्ञापन
दिवाली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच और निरीक्षण के नाम पर छोटे व्यापारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न के विरोध में मंगलवार को सपा व्यापार सभा ने आवाज उठाई। जिलाध्यक्ष सुरेश जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने सपा जिला कार्यालय मीराभवन से जुलूस निकाला। कचहरी पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने छोटे दुकानदारों, हलवाइयों और खाद्य कारोबारियों के अनावश्यक निरीक्षण पर रोक लगाने की मांग की। व्यापारियों ने सैंपलिंग की प्रक्रिया पारदर्शी रखने, अवैध वसूली की शिकायतों की जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई। साथ ही व्यापारियों के लिए जागरूकता अभियान और शिकायत निवारण व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया। इस मौके पर निसार अहमद, वकार अहमद, अश्वनी सोनी, रामबहादुर पटेल, सुरेश यादव, राजीव विश्वकर्मा समेत व्यापारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें