जौहर विश्वविद्यालय रामपुर के ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जुलूस के साथ कचहरी पहुंचे सपा युवा सभा व अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान साजिद अली, आशुतोष पांडेय, वकार अहमद, राघवेंद्र पटवा, आदर्श शुक्ला, अतुल प्रजापति, राजेश गौड, वारिस शामिल रहे। वहीं, एआईएमआईएम के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विरोध में मंगलवार को कचहरी में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संवाद