सपा नेता संजय पांडेय ने कोरोना पीड़ितों के इलाज और लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये दान किए हैं। सपा के टिकट पर विश्वनाथगंज विधानसभा से चुनाव लड़ चुके संजय पांडेय ने कार्यकर्ताओं को लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने की अपील की है।