फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : कार की टक्कर से मोपेड पर बैठे बेटे की मौत, पिता की हालत गंभीर

Sun, 16 Jul 2023 02:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

हादसे के बाद वाहन चालक भाग निकला। भीड़ ने तीनों को उठाया और इलाज के लिए रानीगंज सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने सरवर को मृत घोषित किया और पिता की गंभीर हालत देख जिला मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल मजदूर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीगंज थाना क्षेत्र के बीठलपुर निवासी ढंनगू मजदूरी करता है। रविवार की सुबह वह अपनी पत्नी ननकी अपने दस वर्षीय बेटे मुराद को बैठाकर रानीगंज बाजार आ रहा था। बीठलपुर मोड़ पर सामने से आ रही बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। पत्नी को हल्की फुल्की चोटें आईं।

विज्ञापन



इधर टक्कर मारकर कार सवार भाग निकला। मौके पर जुटी भीड़ ने तीनों को उठाया और इलाज के लिए रानीगंज सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टरों ने सरवर को मृत घोषित किया और पिता की गंभीर हालत देख जिला मेडिकल कॉलेज भेजा। वहीं बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की लिखापढ़ी में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें