क्रॉसरपरिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, मातम का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शहर के सिविल लाइंस मोहल्ले में जिला सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक ब्रम्हदीन पांडेय की पत्नी की मौत का गम उनका बेटा सहन नहीं कर सका। उसने भी मां की मौत के दूसरे दिन दम तोड़ दिया। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ब्रम्हदीन पांडेय का छोटा बेटा आशुतोष पांडेय मंदाह स्वास्थ केंद्र में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्य करता था। रविवार को ब्रम्हदीन पांडेय की पत्नी शकुंतला पांडेय बीमारी की वजह से चल बसीं। अंतिम संस्कार के बाद परिवार के लोग एक सदस्य के जाने का गम भुलाने की कोशिश कर ही रहे थे कि सोमवार की सुबह आशुतोष की भी मौत हो गई। मां के बाद बेटे की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आशुतोष के एक बेटा तथा एक बेटी है।