फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्पदंश से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ढिंगवस गांव निवासी दीपक कुमार सरोज का छह वर्षीय पुत्र दिवस शनिवार को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पहले झाड़फूंक कराई। हालत में सुधार न होने पर रविवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे लालगंज ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर लालगंज पुलिस ट्रॉमा सेंटर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें