फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छह टन प्रतिबंधित मांगुर मछली बरामद

Sun, 09 Jul 2023 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढा खोदवा कर जंगल में करवा दी गई दफन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के पट्टी- चिलबिला मुख्य मार्ग पर ताला गांव के मोड़ के पास से तस्करी के लिए ट्रक से ले जाई जा रही करीब छह टन प्रतिबंधित मांगुर मछली को शनिवार देर रात पुलिस ने पकड़ा। प्रतिबंधित मांगुर मछली से भरे ट्रक के साथ चालक और परिचालक को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई।
पकड़े गए युवकों ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिबंधित मांगुर मछली कर्नाटक से पट्टी की तरफ ले जा रहे थे। रविवार दिन में तीन बजे एसडीएम पट्टी एवं मत्स्य पालन विभाग की देखरेख में कंधई पुलिस ने जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदवा कर गांव के जंगल में प्रतिबंधित मांगुर मछली दफन करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ कंधई धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि छह टन प्रतिबंधित मांगुर मछली लदा ट्रक ले जा रहे मध्य प्रदेश के सिवनी के कलीम खान और सोहन सिंह को पकड़ा गया है। मछली को दफन करवा दिया गया है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें