फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में छह लोग घायल

विज्ञापन
Six people injured in separate incidents of fighting
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के डेईडीह धौरहरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर भाई ने ही भाई के परिवार पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। मारपीट की इस घटना में पिता- पुत्री समेत चार लोग घायल हो गए। घटना की नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के डेईडीह धौरहरा निवासी फूल पत्ती का आरोप है कि दोपहर एक बजे उसके बेटे राम भोले सरोज व उसकी पुत्री ज्योति तथा बहू मालती पर छोटे भाई ने ही जमीनी रंजिश को लेकर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। आरोप है कि मारपीट की घटना में बचाव के लिए पहुंची फूल पत्ती को भी आरोपी ने मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़िता ने दो लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर, असुढ़ी निवासी विष्णु देव का आरोप है कि उसके सगे भाई ने ही उसके हिस्से के कमरे पर जबरन कब्जा कर लिया और उसका सामान बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन

विरोध करने पर एसकी पिटाई की। पीड़ित ने भी अपने भाई को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बहुता गांव निवासी अभिषेक उपाध्याय का आरोप है कि गांव के संजय वर्मा के दरवाजे पर पड़ोसी गांव सराय के कुछ युवक संजय वर्मा से गाली गलौज व धमकी देते हुए हाथापाई कर रहे थे। वह बीच-बचाव को पहुंचे तो आरोपी उन पर ही हमलावर हो गए। घायल अभिषेक ने चार लोगों को नामजद करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें