फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दंपति समेत छह लोग घायल

Mon, 14 Mar 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
रविवार को अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोहड़ौर थाना के पूरब पट्टी गांव निवासी हरिकेशा (42) पति अशोक सिंह (48) के साथ रविवार को आधारकार्ड बनवाने बाइक से चिलबिला आई थी। घर लौटते समय गोडे़ गांव के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इससे दोनों जख्मी हो गए।
विज्ञापन


वहीं कोहड़ौर थाना के रामापुर निवासी रसीद (12) पुत्र सलीम रविवार को पड़ोस गांव नई बाजार गया था। घर लौटते समय तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे जख्मी हो गया। इसी तरह कटरामेदनीगंज निवासी वैथुन निशा (70), कोहड़ौर निवासी मोहम्मद हकीम (22) पुत्र मोहम्मद हबीब व कंधई थाना के चौखड़ा निवासी रूस्तम (22) पुत्र रसीद सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें