फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सीडीओ के निरीक्षण में सीएचसी से गायब मिले डॉक्टर समेत छह कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सेहारा ने शुक्रवार दोपहर बाबाबेलखरनाथ सीएचसी और ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। सीएचसी एक डॉक्टर समेत छह कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए जबाब-तलब किया है। ब्लॉक में गंदगी देखकर बीडीओ से साफ-सफाई कराने को कहा है।
विज्ञापन



शुक्रवार दोपहर अचानक सीडीओ की गाड़ी सीएचसी बेलखरनाथधाम पहुंच गई। उपास्थिति पंजिका देखा तो डॉ. सुधाशु पांडेय, एलटी आरपी सिंह, वार्ड आया रेखा, स्टाफ नर्स स्वाति और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक वीके सिंह, सुशील अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए जबाब-तलब किया है। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान सुमंगलम योजना और आयुष्मान गोल्डन कार्ड में शिथिलता पर सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाई। मौके पर मौजूद आशा बहुओं से भी बात करते हुए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा।
खून-पेशाब जांच से संबंधित जानकारी ली। प्रसव कक्ष का निरीक्षण करते हुए जननी सुरक्षा मातृत्व लाभ योजना के तहत लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ के बारे में पूछा। इस दौरान अधीक्षक डॉ. आरिफ हुसैन ओर डॉ. इरफान खान के साथ बीपीएम लोकेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। ब्लॉक का निरीक्षण करने के बाद सीडीओ खंड विकास अधिकारी राजीव पांडेय के साथ गो सरंक्षण केंद्र और एचआर प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा में कच्चे और पक्के कार्यों के अनुपात को सुधारने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें