फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छह डाॅक्टर और 18 स्वास्थ्यकर्मी तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे शिवसत अस्पताल का संचालन दिसंबर से शुरू होगा। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसलिए छह डॉक्टर और 18 स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती भी सीएमओ ने कर दी है। शिवसत में 100 बेड अस्पताल संचालन से मरीजों को काफी सहूलियत होगी। मेडिकल कॉलेज में लंबी लाइन से होकर लोगों को नहीं गुजरना पड़ेगा। सबसे ज्यादा लाभ रानीगंज, पट्टी और पृथ्वीगंज क्षेत्र के लोगों को होगा। उन्हें मेडिकल कॉलेज इलाज कराने नहीं आना होगा। सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों की तैनाती सेवा प्रदाता से की गई है। चिकित्सकों की तैनाती शासन ने किया है। फार्मासिस्ट आने बाकी हैं। उपकरण की खरीद बीते दो साल पहले ही हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें