फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जेठानी की सीट पर देवरानी ने लहराया जीत का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत सिटी के वार्ड नंबर छह बाग मिर्जा से सभासद के उपचुनाव में जेठानी की मौत के बाद खाली हुई सीट पर देवरानी ने जीत का परचम लहराया। जीत के बाद प्रमाण पत्र लेने पहुंची नवनिर्वाचित सभासद की आंखों से आंसू छलकते रहे। चुनाव मैदान में कुल चार प्रत्याशी उतरे थे।
विज्ञापन

नगर पंचायत के बाग मिर्जा की सभासद चुनी गईं किताबुन निशा की जून 2023 में हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद सभासद की सीट खाली चल रही थी। आयोग के निर्देश पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। कुल चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आठ जून को मतदान हुआ। बुधवार काे जीआईसी में लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अधिकारी बीएम सिंह की देखरेख में मतगणना हुई। कुल 1354 मतों में 718 मतदाताओं ने मतदान किया था। दो मत नोटा को मिले। तीन मत अवैध घोषित किए गए। 713 मतों में से किताबुन की देवरानी नसीरुन निशा को 260 मत मिले। उनकी प्रतिद्वंदी सुशीला देवी को 220 मत मिले। 40 मतों से नसीरुन निशा ने जीत हासिल की। चुनाव मैदान में उतरीं लालती देवी को 125 और विमला देवी को 108 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी ने नसीरुन निशा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें