फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छात्राओं से छेड़खानी मामले में लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Sat, 26 Aug 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रयान-3 की लैंडिग का लाइव प्रसारण देखने गईं छात्राएं
विज्ञापन

सीओ सिटी व एएसपी पूर्वी जांच को पहुंचे स्कूल, छात्राओं के बयान लिए, मेडिकल कराया
पुलिस के साथ स्कूल आईं छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
जगेशरगंज (कौशाम्बी)। चंद्रयान-3 की लैंडिंग का प्रसारण देखने आईं सात छात्राओं के साथ छेड़खानी मामले में लापरवाही बरतने पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील यादव को पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने लाइन हाजिर कर दिया। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्या सागर मिश्रा व सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने स्कूल पहुंच कर जांच की।
अंतू थाना क्षेत्र के एआरटीओ चौकी क्षेत्र के जैतीपुर कठार में प्राथमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों का एक साथ संचालन होता है। 23 अगस्त की शाम चंद्रयान- 3 की लैंडिंग देखने के लिए छात्र-छात्राएं शाम को स्कूल आए थे। लेकिन स्कूल बंद होने के कारण सात छात्राएं अपने घर लौटने लगीं। आरोप है कि स्कूल के करीब कबड्डी खेल रहे कुछ लड़कों ने छात्राओं पर फब्तियां कसीं। कुछ दूरी पर मौजूद जैतीपुर के प्रधान रऊफ मौके पर पहुंचे और लड़कों को फटकारते हुए भगाया। आरोप है कि आगे रास्ते में फिर छात्राओं के साथ छेड़खानी और मारपीट हुई।
विज्ञापन

इस मामले में छात्राओं के गांव के कुंवर बहादुर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी, जिसे पुलिस ने पहले गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि देर रात तीन नामजद व 17 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
शुक्रवार को सहमी छात्राएं स्कूल नहीं आईं। इसके बाद मामले में गंभीरता बरती गई। शनिवार को एएसपी विद्या सागर मिश्रा व सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता स्कूल पहुंचे। जहां सभी सात छात्राओं के बयान दर्ज कर उनका मेडिकल कराया गया।
आरोपी नाबालिग हैं। पीड़ित छात्राओं का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। ग्रामीणों को सुरक्षा का भराेसा दिलाया गया है। स्कूल खुलने और बंद होने के समय पुलिस तैनात रहेगी।
- करिश्मा गुप्ता, सीओ सिटी

इनसेट

समझौते का होता रहा प्रयास
छात्राओं से छेड़खानी के मामले को लेकर लगातार समझौते का प्रयास चल रहा है। घटना के दूसरे दिन प्रधान के पति व छात्राओं के परिजनों के उलाहना देने पर आरोपियों की उनके परिजनों ने पिटाई की थी। केवल एक आरोपी के परिजनों ने विवाद किया था, जिसके चलते प्रकरण तूल पकड़ लिया।
इनसेट
पहले भी छात्राओं के साथ हाे चुकी थी शरारत
पीड़ित छात्राओं के गांव के लोगों का कहना है कि चूंकि घर से स्कूल दो किमी दूर है। सुनसान स्थान पर पहले भी लड़कों ने शरारत की है। उलाहना परिजनों को दिया गया। इसके बाद भी उनकी आदतों में सुधार नहीं हो सका।
विज्ञापन

-
आदित्य सिंह बने रानीगंज थानाध्यक्ष
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने देल्हूपुर के थानाध्यक्ष आदित्य सिंह को रानीगंज का एसओ बनाया है। जबकि पुलिस कार्यालय से सुरेश को देल्हूपुर का थानाध्यक्ष बनाया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें