स्वास्थ्य विभाग की जांच में 24 घंटे के भीतर बुधवार को सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संक्रमितों को होमआइसोलेशन में रखा गया है। संक्रमितों में लक्ष्मणपुर ब्लॉक के सराय की युवती, पट्टी का युवक, परशुरामपुर की युवती समेत तीन लोग शामिल हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इधर, कोरोना का संक्रमण बढ़ने के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। अस्पताल, रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन समेत सार्वजनिक जगहों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों ने मॉस्क का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। इससे संक्रमण तेजी से फैल सकता है।
एक्सरे विभाग के दूसरे तल पर होगी कोरोना की जांच
एक्सरे कक्ष के दूसरे तल पर कोरोना जांच लैब बनाई जाएगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। पूर्व में संचालित एचआईवी लैब को हटा दिया गया है। सीएमओ जीएम शुक्ला ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से जानकारी लेने के बाद लैब शुरू की जाएगी।