फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: दिनदहाड़े सराफ से सात ग्राम सोना, 60 ग्राम चांदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे विकास भवन के पास बुधवार दोपहर एक सराफ कारोबारी को दिनदहाड़े लूट लिया गया। बदमाशों ने मारपीट कर सात ग्राम सोना और 60 ग्राम चांदी लूट ली। बाघराय निवासी श्यामलाल सोनी प्रतापगढ़ से गांव जा रहे थे। विकास भवन के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली। विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। उन्होंने डिक्की में रखा सात ग्राम सोना और 60 ग्राम चांदी लूट ली। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने रात आठ बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस स्थानीय सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों की पहचान कर रही है। क्षेत्राधिकारी सिटी आशुतोष मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें