फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मजदूरी मांगने पर नौकर की डंडे से की थी पिटाई, गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के रघईपुर में नौकर की हत्या करने वाले मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद करते हुए हत्याराेपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रघईपुर में आलोक सिंह के घर में गांव का ही रिंकू वर्मा काम करता था। शनिवार दोपहर मजदूरी मांगने पर आलोक ने डंडे से रिंकू को पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता कल्लू की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी आलोक की तलाश शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने उसे अंतू रेलवे स्टेशन के पश्चिमी फाटक के पास स्थित मंदिर के कुएं के पास से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अंतू जितेंद्र सिंह ने बताया कि मजदूरी मांगने पर आवेश में आकर रिंकू सिंह ने उसे पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या में प्रयुक्त डंडा बहेलियापुर में एक खेत में मिला। पुलिस ने डंडे को बरामद कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया।
दूसरी ओर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजन रोने बिलखने लगे। मृतक के पिता कल्लू परिजनों को समझाते हुए बेसुध हो गए। अंतू थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें