फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे शहरे आलम की कर रही तलाश करती रही एसडीआरएफ की टीम

विज्ञापन
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खीरीवीर घाट पर सई नदी में डूबे युवक के शव की तलाश करते स्थानीय गोताखोर। ? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
दिलीपपुर इलाके के खीरीबीर घाट पर शनिवार की शाम इलाके के चौखड़ा गांव का शहरे आलम सई नदी में नहाते समय डूब गया। रविवार को दूसरे दिन पुलिस टीम नदी के घाट से करीब पांच किलोमीटर तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन

दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा के मरहूम कुद्दूस का बेटा शहरे आलम (18) शनिवार की शाम दोस्त साहिल के साथ भैंस की तलाश करने निकले था। इसी दौरान वह खीरीबीर बाबा धाम के करीब नदी में नहाने लगा। नहाने के दौरान ही नदी में गहरे पानी में डूब गया। रविवार की सुबह परिजन संग ग्रामीण घाट पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर नदी में उसकी तलाश करने लगे। मौके पर प्रशासनिक अमले के न पहुंचने पर ग्रामीण आक्रोशित दिखे।
कुछ देर बाद दिलीपपुर थानाध्यक्ष की पहल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम नदी में डूबे शहरे आलम की तलाश करने लगी। पांच किमी के दायरे में टीम उसकी तलाश करती रही, मगर देर शाम तक सफलता नहीं मिली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। शहरे आलम चार भाइयों व पांच बहनों में तीसरे नंबर पर है। घटना के बाद मां शफीकुलनिशा सहित परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें