फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : करंट से संविदा लाइनमैन की मौत मामले में एसडीओ और जेई निलंबित, जांच में पाए गए दोषी

Sat, 12 Jul 2025 12:55 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

pratapgarh News : करंट से संविदाकर्मी की मौत के मामले में अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ और जेई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लाइनमैन की मौत की जांच भी बिजली विभाग के अधिकारी कर रहे हैं। प्रबंध निदेशक के आदेश पर अधीक्षण अभियंता ने जांचकर निलंबन की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
एसडीओ और जेई निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

pratapgarh News Today : करंट से संविदाकर्मी की मौत के मामले में अधीक्षण अभियंता ने उप खंड अधिकारी (एसडीओ) और अवर अभियंता (जेई) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। लाइनमैन की मौत की जांच भी बिजली विभाग के अधिकारी कर रहे हैं। प्रबंध निदेशक के आदेश पर अधीक्षण अभियंता ने जांचकर निलंबन की कार्रवाई की है। पट्टी तहसील के बासुपूर निवासी संविदाकर्मी राजीव कुमार की आठ जुलाई को करंट से मौत हो गई थी। वह सैफाबाद उपकेंद्र के सारडीह फीडर से जुड़े क्षेत्र में काम कर रहा था। करंट लगने से राजीव बिजली खंभे से नीचे गिर गया। सीएचसी पट्टी में प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

अधीक्षण अभियंता की जांच में पाया गया कि सैफाबाद उपकेंद्र का सारडीह फीडर वर्क फोर्स एप पर टैग नहीं था। जिससे शटडाउन व ब्रेकडाउन की सूचना पोर्टल पर दर्ज नहीं थी। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर मुख्य अभियंता वितरण अशोक कुमार ने एसडीओ के विरुद्ध प्रबंध निदेश को कार्यवाही की संस्तुति की थी। प्रबंध निदेशक शंभू कुमार के आदेश पर अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने आसपुर देवसरा उपखंड के एसडीओ सृजन कुमार और जेई शंभू सिंह को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें