फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अधिवक्ता पर हमले के विरोध में एसडीएम का घेराव, हंगामा

Tue, 25 Jun 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को लालगंज तहसील परिसर में वकीलों ने एसडीएम का घेराव कर हंगामा काटा और आंदोलन की चेतावनी दी। सांगीपुर के शनि कुमार विश्वकर्मा तहसील में अधिवक्ता हैं। जमीन विवाद में अधिवक्ता शनि व उनके परिवार पर विपक्षियों ने जानलेवा हमला बोल दिया। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी और अधिवक्ता पर दर्ज क्राॅस केस वापस लेने की मांग को लेकर संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष संदीप सिंह तथा महामंत्री सूर्यकांत निराला की अगुवाई में साथी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। नारेबाजी सुनकर एसडीएम प्रवीण द्विवेदी अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे तो उनका घेराव कर घटना पर नाराजगी जताई। अधिवक्ता के हमलावरों की चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग वकीलों ने उठाई। अध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि उनकी मांग शीघ्र पूरी नहीं की गई तो आंदोलन व तालाबंदी की जाएगी। एसडीएम ने सीओ से वार्ता कर समुचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया तो आक्रोश शांत हुआ। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल, राममोहन सिंह, अनिल त्रिपाठी, संतोष पांडेय, शैलेंद्र सिंह, विपिन शुक्ला, शैलेंद्र मिश्र, नामवर सिंह, उदयनाथ तिवारी, दीपेंद्र तिवारी, सिंटू मिश्रा, विनय शुक्ल, गया प्रसाद मिश्र आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें