अगले साल होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के आवेदन 20 सितंबर तक होंगे। 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ नौवीं से 12वीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। पंजीकृत डाक से भेजी जाने वाली नामावली स्वीकार नहीं की जाएगी। इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों के लिए बोर्ड ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है, ताकि परीक्षा के पहले कोई गड़बड़ी सामने न आए।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कक्षाओं में अध्ययनरत संस्थागत, व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं से संबंधित विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। जिनकी फोटोग्राफ प्रमाणित हार्डकॉपी संबंधित विद्यालयों को अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्यालय को भेजनी है। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि विगत वर्षों में कुछ विद्यालयों ने परिषदीय नियमों का उल्लंघन कर अनियमितताएं की हैं। उनकी संस्था के पंजीकरण कक्षा सात से 11 व कक्षा 10 से 12 के ऑनलाइन आवेदन की फोटोयुक्त हार्डकॉपी व वाह्य बोर्ड के लिए गए प्रवेश संबंधी शैक्षिक अर्हता व परीक्षा शुल्क संबंधी मूल कोषपत्र कार्यालय में जमा नहीं कराए जाते हैं। बाद में इसे इन विद्यालयों की ओर से पंजीकृत डाक के जरिए भेजा जाता है, जो निर्देशों का उल्लंघन है। जिन विद्यालयों की ओर से परिषदीय परीक्षा-2025 के हाईस्कूल व इंटर की फोटोयुक्त नामावली परिषद कार्यालय को भेजी जाएगी, उन विद्यालयों के वाह्य बोर्ड के प्रवेश अयोग्य मानते हुए इसे विलुप्त कर दिया जाएगा। कुछ विद्यालयों द्वारा छात्र-छात्राओं के पूर्व अध्ययनरत विद्यालय की टीसी प्राप्त किए बिना ही स्वयं की संस्था में प्रवेश ले लिया जाता है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में वाह्य बोर्ड के अधिकतम 10-10 छात्र-छात्राओं का प्रवेश ही लेने का प्रावधान है। इन छात्रों की अर्हताएं फोटोयुक्त प्रमाणित हार्ड कॉपी के साथ संलग्न कर डीआईओएस कार्यालय स्तर से अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा।
ओमकार राणा, डीआईओएस