फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे कॉलेज, दो शिफ्ट में चलेंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। कोरोना वायरस के चलते करीब सात महीने बाद माध्यमिक विद्यालयों में पठन- पाठन का कार्य सोमवार से शुुरू होगा। गाइडलाइन के अनुरूप विद्यालयों में सिर्फ 9 से लेकर 12वीं तक की ही कक्षाओं का संचालन होगा। क्लास रूम में भीड़ कम करने के लिए दो शिफ्ट में पढ़ाई होगी। कोरोना काल में जारी गाइडलाइन के अनुरूप रविवार को दिनभर विद्यालयों में तैयारियां होती रहीं। विद्यालयों में साफ-सफाई के साथ ही क्लास रूम को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते 25 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा के बाद से स्कूल व कॉलेज बंद कर दिए गए। संक्रमण बढ़ने की वजह से नए शिक्षा सत्र की शुरूआत नहीं हो सकी। जुलाई माह में विद्यालयों को खोलने की योजना बनाई जा रही थी, मगर संक्रमण के चलते निर्णय नहीं लिया जा सका। शासन की ओर से 19 अक्तूबर सोमवार से 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के संचालन की निर्देश जारी हुआ। डीआईओएस सर्वदा नंद ने बैठक कर प्रधानाचार्यों को निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप तैयारी करने का निर्देश दिया। रविवार को दिनभर स्कूलों में तैयारियां होती रहीं।
शहर के जीआईसी में कक्षाओं को सैनिटाइज किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए बेंच व डेस्क को भी निर्धारित दूरी पर व्यवस्थित किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज बरहदा में प्रधानाचार्य विंध्याचल सिंह की देखरेख में कक्षाओं को सैनिटाइज किया गया। थर्मक स्कैनर, हैंडवास व स्प्रे मशीन आदि को व्यवस्था की गई। प्रधानाचार्य विंध्याचल सिंह ने बताया कि दो शिफ्ट में क्लास चलेगी। कक्षा 9 एवं 10 के लिए सुबह 8.50 बजे से 11.50 बजे तक चलेगी। जबकि कक्षा 11 व कक्षा 12 की क्लास अपराह्न 12.20 से 3.20 बजे तक कक्षाएं संचालित होगी। रानीगंज, पट्टी, लालगंज, सदर व कुंडा क्षेत्र स्थित माध्यमिक विद्यालयों में दिनभर तैयारियां होती रहीं। डीआईओएस सर्वदानंद ने बताया कि प्रधानाचार्यों को गाइडलाइन के अनुरूप कक्षाओं के संचालन का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें