पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी आशीष द्विवेदी ने बताया है कि शैक्षिक सत्र वर्ष 2024-25 के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के पूर्वदशम विद्यार्थी (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर विद्यार्थी (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए 20 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन की फाइनल सबमिट की गई कॉपी को शिक्षण संस्थान में जमा करना होगा।