शहर के गाजी चौराहा निवासी सरोजा देवी का पैतृक घर पूरे ओझा गांव में है। सोमवार को वह टेंपो से अपने गांव पहुंचीं। गांव में एक युवक उनको बाबा के साथ मिला। बाबा ने युवक की समस्या दूर करने के लिए उसकी चेन उतरवाई। झाड़-फूंक कर उसकी चेन कागज में लपेट कर दे दी। युवक ने सरोजा देवी की समस्या दूर करने के लिए बाबा से कहा। बाबा के झांसे आकर वृद्धा ने सोने की दो बाली और गले की चेन बाबा को दे दी। बाबा ने आभूषणों को फूंक मारने के बाद कागज में रखकर लौटा दिया। कुछ देर बाबा और युवक वहां से चले गए। वृद्धा ने कागज खोलकर देखा तो उसमें गिट्टियां मिलीं। पीड़िता के बेटे मनीष ओझा ने पुलिस को तहरीर दी है।