फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : झाड़फूंक के बहाने दलित किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Fri, 12 May 2023 12:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

किशोरी का आरोप है कि वह कंधई थाना क्षेत्र भैंसौनी गांव निवासी कथित तांत्रिक विकास यादव उर्फ गोल्डी यादव के घर वह दो वर्ष से झाड़फूंक कराने जाती थी। युवक उसके साथ झाड़फूंक के बहाने धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
दुष्कर्म मामला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पट्टी थाना के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने एक तांत्रिक पर झाड़फूंक के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की खोजबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


किशोरी का आरोप है कि वह कंधई थाना क्षेत्र भैंसौनी गांव निवासी कथित तांत्रिक विकास यादव उर्फ गोल्डी यादव के घर वह दो वर्ष से झाड़फूंक कराने जाती थी। युवक उसके साथ झाड़फूंक के बहाने धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। तांत्रिक की करतूत से परेशान होकर किशोरी ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई तो वह सन्न रह गए। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। 

पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एवं एससीएसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसओ कंधई धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें