फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससीएसटी एक्ट का विरोध जायज : संगमलाल

Tue, 04 Sep 2018 11:53 PM IST
pratpgarh
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विधायक संगमलाल गुप्ता ने  एससीएसटी एक्ट के विरोध को जायज बताया है। उन्होंने कहा कि इस कानून के चलते निर्दोष लोगों को भी परेशान होना पड़ता है। इसका दुरुपयोग भी खूब होता है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कानून का दुरुपयोग न हो, पीड़ित को न्याय मिले, और निर्दोष परेशान न हों। इसे लेकर सरकार गंभीर है। सरकार जल्द ही कोई न कोई रास्ता निकालेगी। उन्होंने कहा कि मोदी एवं योगी सरकार में देश विकास के नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। क्षेत्र के  विकास कार्यों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि ईश्वरनाथ से गड़ई चकदेइया के बीच सई नदी पर पुल स्वीकृत कराया। जिससे शहर को जाम से निजात मिलेगी। नगरपालिका के विस्तार के साथ ही तीन नए पुलों की स्वीकृति हुई है, जिसका निर्माण कार्य जारी है। एटीएल की जगह पर उद्योग की पुनस्र्थापना और मेडिकल कालेज का प्रस्ताव रखा गया था, मेडिकल कालेज की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही कार्य पूरे केशवराय में शुरू हो जाएगा। इससे लोगों को गैरजनपद की ओर नहीं रुख करना होगा। उन्होंने कहा कि अटलजी की स्मृति के लिए नए जीआईसी, आईटीआई, विवाह मंडल आदि का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं से वंचित दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ दिलाने, बेस लाइन सर्वे कराकर आवास से छूट गए लोगों को नए सिरे से शामिल करने का काम किया है। बिजली, पानी, सडक़, शिक्षा के क्षेत्र में विकास कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि 88 से अधिक गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से करोड़ों की सहायता धनराशि दिलाई गई। चौपाल के जरिए निरंतर जनता की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। आने वाले दिनों में सदर क्षेत्र की तस्वीर बदली- बदली नजर आएगी। इस मौके पर डीजीसी ग्रामसभा विवेक उपाध्याय, संजय सिंह, अभिषेक मिश्र, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें