पट्टी के होशियरपुर निवासी सत्यार्थ शंकर त्रिपाठी का चयन भाभा अनुसंधान केंद्र की इंदौर शाखा में वैज्ञानिक के रूप में हुआ। उन्होंने पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की। राजकीय पॉलिटेक्निक चिलबिला से पढ़ाई के बाद उन्होंने आईईसी इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया। इस सफलता पर पिता विजय शंकर त्रिपाठी ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित शुक्ल और महामंत्री संतोष सिंह , पुनीत पांडेय, अच्युतानंद पांडेय, अनुराग त्रिपाठी, पवन मिश्र, हरिशंकर पुरी, सुनील सिंह ने बधाई दी।