फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मुकदमा दर्ज नहीं करने पर सांगीपुर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के परसपुर निवासी सोनू धुरिया 18 फरवरी को डीजे बजाने सांगीपुर के कोटवा शुकुलपुर गए थे। जहां दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। सोनू धुरिया ने मारपीट के साथ 15 हजार रुपये व मोबाइल लूटने की शिकायत की। उसकी शिकायत पर पुलिस छानबीन की तो मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का निकला। थानाध्यक्ष ने उच्च अधिकारियों को प्रकरण से अवगत भी कराया। सोमवार को दिव्यांग सोनू पुलिस अधीक्षक के सामने पेश हुए। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज न करने से नाराज एसपी ने सांगीपुर थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें