फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पांच प्रधानाध्यापकों समेत 68 शिक्षक-शिक्षामित्रों का रोका वेतन

Thu, 08 Aug 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयकों के 22 जुलाई से छह अगस्त तक परिषदीय विद्यालयाें के निरीक्षण में अनुपस्थित पांच प्रधानाध्यापकों समेत 68 सहायक शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का वेतन बीएसए भूपेंद्र सिंह ने रोक दिया है। खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्यवकों ने 22 जुलाई से छह अगस्त तक जिले के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर के प्रधानाध्यापक अजय प्रताप सिंह, संविलियन विद्यालय बहरूपुर की प्रधानाध्यापक माधुरी मिश्रा, प्राथमिक विद्यालय सकरा की प्रधानाध्यापक मालती वर्मा, प्राथमिक विद्यालय कोर्रही प्रथम की प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव, प्राथमिक विद्यालय बड़ेरा खास के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्रा समेत 68 सहायक शिक्षक-शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित मिले। बीएसए ने इनका अनुपस्थिति वाले दिन का वेतन और मानदेय रोकते हुए कारण बताओ नोटिस दिया गया। साथ ही एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें