फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सदहा दफरा माइनर ओवरफ्लो

Sun, 24 Dec 2023 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
पट्टी के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
इलाके के सदहा गांव के समीप सदहा दफरा माइनर ओवरफ्लो होने से सैकड़ों बीघा फसल डूब गई है। माइनर के ओवरफ्लो होने के तीसरे दिन भी विभाग के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार दफरा माइनर इलाके के गधियावां मिश्रान बस्ती के करीब 250 मीटर नहर की सफाई न होने के कारण पानी छोड़ जाने पर नहर में उफान आ गया। सदहा के करीब सैकड़ों बीघा में खड़ी गेहूं एवं सरसों की फसल जलमग्न हो गई। आसपास पानी ही पानी नजर आ रहा है। खेत तालाब और नहर तीनों एक नजर आ रहे हैं। जहां तक निगाह जा रही है वहां पानी ही पानी भरा हुआ है।
स्थानीय किसानों ने इसकी शिकायत नहर विभाग के अधिकारियों से की लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी उसका समाधान नहीं किया जा सका है। सदहा निवासी किसान बृजेश पांडेय राजा,नीरज मिश्र,गीता मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद मिश्र,राजेश तिवारी,कपिल दूबे, विजय दूबे, प्रेम शंकर दूबे, आकाश दूबे, विकास दूबे,राजेन्द्र प्रसाद दूबे, कृष्णा पांडे समेत कई किसानों की फसल जलमग्न है।
विज्ञापन

स्थानीय किसानों का आरोप है कि विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते प्रतिवर्ष उनकी फसलें डूबती हैं। विभाग पानी रोकने की व्यवस्था नहीं करता और न ही मुआवजा नहीं दिया जाता। किसानों ने जिलाधिकारी से इस समस्या का समाधान कराने और फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।

स्वास्थ्य शिविर में 400 मरीज का निशुल्क इलाज
क्षेत्र के पारसनाथ शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान महाविद्यालय दलापुर में संस्थापक पारसनाथ यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ और गरीबों को कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. वीरेंद्र सिंह यादव प्रबंधक ने कहा कि स्वर्गीय पारसनाथ यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर और गरीबों को कंबल वितरण के माध्यम से सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है। शिविर में डॉ. विकास यादव,डॉ. ऋषभ यादव,डॉ.विनोद यादव,डॉ. खुशबू यादव ने मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क दवाएं दीं। इस मौके पर पूर्व प्रधान शोभनाथ यादव,पूर्व प्रधान संदीप यादव, रामजनक यादव,पंकज यादव व शिक्षकगण समेत हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
........





प्रधान पर हुए हमले में तीन पर मारपीट धमकी की रिपोर्ट
पट्टी। इलाके के रायचंद पट्टी की ग्राम प्रधान नीलम सिंह पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम प्रधान नीलम सिंह ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि बृहस्पतिवार की शाम 5 बजे जांच टीम जाने के बाद गांव के अभिषेक सिंह आशुतोष सिंह व अशोक सिंह ने हमला किया था ।
........




विकास कर्मियों ने मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती
आसपुर देवसरा विकासखंड परिसर में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। राम प्रसाद ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर सहकर्मियों के साथ उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान ग्राम प्रसाद प्रधान सुरेश चंद चौरसिया राकेश सिंह, धीरज सिंह समेत तमाम ब्लॉक कर्मी मौजूद रहे।

बच्चों ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस का उत्सव
क्रिसमस के पूर्व नगर ढकवा मोड़ स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल में शनिवार को क्रिसमस सेलिब्रिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने केक काटकर क्रिसमस सेलिब्रेशन किया। इस मौके पर विद्यालय को सजाया गया। बच्चों द्वारा रंग-बिरंगे परिधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। बच्चे सांता क्लॉस की ड्रेस में स्कूल पहुंचे।
इस मौके पर बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। जिसमें सीनियर डांस प्रतियोगिता में साक्षी, शिखा, हिमांशी सहित अन्य छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जबकि छोटे बच्चों ने जिंगल बेल गाने पर अपनी डांस प्रस्तुति से सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। प्रतियोगिता में कार्तिक, अथर्व, जाहनवी, पार्थ, अंश, उज्जवल व अन्वी सहित अन्य बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
भाषण प्रतियोगिता में छात्र लक्ष्य, शिवांश, अंश, अनुभव, आदर्श, मोहित ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के संचालक विनोद पांडेय ने क्रिसमस पर्व पर शुभकामना दी। इस मौके पर विद्यालय की अध्यक्ष शशिकला पांडेय, अध्यापिका रेनू, ज्योति, रोशनी, शिवांगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें