फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तस्कर राजेश से मुलाकात का बदला नियम, एलआईयू की टीम रहेगी मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में बंद मादक पदार्थों के तस्कर राजेश मिश्रा और उसके परिजनों से मिलना अब आसान नहीं होगा। उसकी आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए जेल प्रशासन ने अब उसके लिए नियम में बदलाव किया है। जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि गैंगस्टर राजेश मिश्रा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से चौकन्ना रहने का सुझाव दिया गया है। जिसे देखते हुए अब तस्कर राजेश मिश्रा व उसके परिजनों से मुलाकात करने वालों की गहनता से छानबीन होगी। उसका पूरा ब्योरा एलआईयू इंस्पेक्टर को दी जाएगी। इसके बाद एलआईयू टीम के सदस्य की मौजूदगी में सीसीटीवी की निगरानी में वह मुलाकात कर सकेगा। मुलाकात करने वालों में चाहे परिजन हो या कोई भी। इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें