फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पीएमश्री स्कूलों में बालवाटिका, दिव्यांग शौचालय के लिए मिले 50-50 लाख

Fri, 12 Apr 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना के पहले चरण में चयनित 17 परिषदीय स्कूलों को 50-50 लाख रुपये की पहली किस्त मिल गई है। इससे बालवाटिका, दिव्यांग शौचालय का निर्माण होगा। इसके अलावा स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक कंप्यूटर और साइंस लैब बनाने के लिए दो-दो करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन




पीएमश्री योजना के तहत चयनित स्कूलों के बुनियादी ढांचे में बड़ा बदलाव करने की तैयारी है। स्कूल में आधुनिक शिक्षा की व्यवस्था मुहैया कराने के लिए इन स्कूलों में कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय का निर्माण कराया जाएगा। स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक कंप्यूटर लैब और साइंस लैब तैयार कराई जाएगी।


वर्जन
पीएमश्री के तहत चयनित स्कूलों को बाल वाटिका और दिव्यांग शौचालयों का निर्माण कराने के लिए धनराशि भेजी गई है। पहली किस्त का उपयोग करने के बाद इन स्कूलों को दो-दो करोड़ रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूपेंद्र सिंह, बीएसए
-

पीएमश्री के तहत चयनित स्कूलों का नाम


ब्लाॅक का नाम स्कूल का नाम - कक्षा

लक्ष्मणपुर - कंपोजिट स्कूल सरायआनादेव 1-8

लालगंज कंपोजिट स्कूल तारापुर 1-8

मंगरौरा - कंपोजिट स्कूल कंजास 1 8

मानधाता - कंपोजिट स्कूल नारायणगंज 1 8

पट्टी - कंपोजिट स्कूल मेंहदिया 1 8

सदर - कंपोजिट स्कूल सुखपालनगर 1 8

रामपुरसंग्रामगढ़ कंपोजिट स्कूल विजयीमऊ 1-8

संडवा चंद्रिका प्राइमरी स्कूल अधारपुर 1-5

शिवगढ़ कंपोजिट स्कूल मुरारपट्टी 1-8

आसपुरदेवसरा कंपोजिट स्कूल आमापुर 1-8

बेलखरनाथधाम प्राइमरी स्कूल पयागपुर औरिस्ता 1-5

बाबागंज कंपोजिट स्कूल गजाधरपुर 1-8

सांगीपुर प्राइमरी स्कूल अठेहा 1-5

बिहार - कंपोजिट स्कूल सराय साईधान 1 8

गौरा - कंपोजिट स्कूल घीनापुर 18

कालाकांकर प्राइमरी स्कूल शेखपुर धानापुर 1-5

कुंडा कंपोजिट स्कूल ताजपुर 1 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें