फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रमुख स्नान पर्वों पर लागू होगा वाहनों का रूट डायवर्जन

Thu, 11 Jan 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज में संगम तट पर लगने वाले माघ मेला पर प्रमुख स्नान पर्वों पर जिले में वाहनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा। जिससे स्नानार्थियों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। इसका खाका पुलिस प्रशासन ने तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

प्रमुख स्नान पर्वों पर विशेष रूप से वाहनों के रूटों में बदलाव किया गया है। सबसे पहले 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर 14 की रात 12 बजे से तक अयोध्या- प्रयागराज राजमार्ग पर रूट डायवर्ट लागू हो जाएगा। पौष पूर्णिमा 25 जनवरी को है। ऐसे में 24 की रात से लेकर 26 की रात तक व्यवस्था में बदलाव रहेगा।
मौनी अमावस्या नौ फरवरी को है।सात फरवरी से ही रूट डायवर्ट होगा। वसंत पंचमी 14 फरवरी को है। 13 से लेकर 17 फरवरी तक प्रयागराज आने जाने वाले रास्ते पर वाहनों का रूट बदला रहेगा। माघी पूर्णिमा 24 फरवरी को है। ऐसे में 23 की रात से 25 फरवरी की रात तक वाहनों के आवागमन में बदलाव रहेगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि माघ मेला का अंतिम स्नान पर्व हाेगा। जो आठ मार्च को है। इसे देखते सात मार्च की रात से नौ मार्च की रात तक वाहनों के रूट में बदलाव होगा। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि डायवर्जन में रींवा से प्रयागराज होकर लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को रींवा से नौरीबारी से बाएं मुड़कर शंकरगढ़, कर्वी, बांदा, चिल्ला पुल पार कर बिंदकी फतेहपुर होले हुए रायबरेली होकर लालगंज से भेजा जाएगा। वापसी का भी यही रूट रहेगा।
रायबरेली की ओर से प्रयागराज जाने वाले वाहन लालगंज, प्रतापगढ़ से होते हुए रानीगंज होकर जौनपुर होते हुए वाराणसी की ओर जाएंगे। इन वाहनों की वापसी का भी यही मार्ग निर्धारित किया गया है। इसके लिए यातायात पुलिस के अलावा स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद की गई है। बैरियर भी बनाए जाएंगे। यातायात पुलिस के साथ इलाकाई पुलिस भी रूट डायवर्जन के समय तैनात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें