प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र के समसपुर दामों के प्रधान के छह घरों में एक साथ बुधवार सुबह बदमाशों ने डाका डाला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लुटेरों ने घरों के लोगों को बंधक बनाकर 50 लाख के गहने व नकदी लूट ली। डकैतों के जाने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।