नगर पंचायत पृथ्वीगंज के औवार से भंगवा चुंगी को जोड़ने वाली बदहाल सड़क। संवाद
पृथ्वीगंज-भगवाचुंगी मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में स्थिति बदहाल हो जाती है। जलभराव से कीचड़ जमा हो जाता है। स्थानीय निवासी शेर बहादुर, अरविंद सिंह और रमाकांत पांडेय, दीपक ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, ग्रामीण और राहगीर आवागमन करते हैं। दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। अधीक्षण अभियंता एसके गौतम ने बताया कि सर्वे कराकर मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।