फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रक की ठोकर से सड़क किनारे लगा ट्रांसफॉर्मर बिखरा,बत्ती गुल

Fri, 30 Jun 2023 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में डीएम आवास रोड पर 440 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने से 15 घंटे बाधित रही बिजली
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

प्रतापगढ़। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर वृहस्पतिवार की देर रात ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे रखा 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर कई भाग में टूटकर बिखर गया। इससे कई मोहल्ले में 15 घंटे तक बिजली गुल रही। इधर, दहिलामऊ उपकेंद्र के समीप डीएम आवास रोड किनारे लगा 440 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जलने से 11 घंटे तक बिजली गुल रहने से लोगों को परेशान होना पड़ा। चिलबिला उपकेंद्र के एक फीडर में खराबी की वजह से तीन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति करीब दस घंटे तक ठप रही।
सदर बाजार के पास बृहस्पतिवार की देर रात करीब दो बजे अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर टूट गया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद से इस ट्रांसफॉमर से जुड़े पड़ाव वार्ड, सदर बाजार, रामलीला मैदान, अजीत नगर सहित एक दर्जन छोटे मोहल्ले में शुक्रवार की शाम छह के बाद ही आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

चिलबिला उपकेंद्र के ईस्ट फीडर की खराबी की वजह से महुली, बराछा, चिलबिला आंशिक सहित पांच मोहल्लों की बिजली बृहस्पतिवार की रात बारह बजे से शुक्रवार की शाम पांच बजे तक गुल रही। इधर, डीएम आवास रोड के पास सड़क किनारे लगा 440 केवीए का ट्रांसफॉर्मर शुक्रवार की सुबह सात बजे जल गया।
आनन-फानन में इसे दोपहर तीन बजे बदला गया। ट्रांसफॉर्मर को चार्ज करने के बाद शाम छह बजे आपूर्ति बहाल कराई गई। बिजली गुल रहने से कचहरी रोड, दहिलामऊ, अफसर कॉलोनी, मीरा भवन आंशिक, सिविल लाइंस सहित पांच मोहल्लों में बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी हुई। उपभोक्ताओं की शिकायत से एसडीओ सहित जेई दहिलामऊ व चिलबिला उपकेंद्र पर मरम्मत के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन




चिलबिला उपकेंद्र के फीडर में खराबी आई थी। सदर बाजार के पास ट्रक की टक्कर से ट्रांसफॉर्मर टूट गया था। दहिलामऊ उपकेंद्र के पास ट्रांसफॉर्मर जलने से आपूर्ति ठप हुई थी। सभी स्थानो में मरम्मत कराने में वक्त लगा, बारिश के कारण मरम्मत कराने में दिक्कते आईं। इसके बाद आपूर्ति बहाल कराई गई।
अजीत कुमार यादव, एसडीओ टाउन सदर डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें