बाइक खड़ा करने के चलते सड़क पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला।
चौक से अस्पताल जाने वाली सड़क अतिक्रमण के चलते सिकुड़ गई है। पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा है। इससे हर दिन भीषण जाम लग रहा है। कस्बे में बीते दिनों पुलिस ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया था। कस्बे से अवैध वाहन अड्डे को हटा दिया गया, लेकिन चंद दिनों बाद ही फिर से डग्गामार वाहन चालक मनमानी करने लगे। चौक में मुख्य चौराहे पर हर दिन वाहनों की भीड़ लगी रहती है।
सड़क की पटरियों पर दुकानदारों का कब्जा है। उन्होंने पटरियों पर अवैध रूप से गुमटी रख ली है। बाकी जगह पर सब्जी दुकानदार अपनी दुकानें सजा लेते हैं। इससे हर दिन जाम लग रहा है। अस्पताल जाने वाली एंबुलेंस भी फंस जाती हैं। शादी-विवाह के समय तो यहां घंटों जाम लगता है। शनिवार और मंगलवार को साप्ताहिक बाजार के दिन लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।