फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 50 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने मंगलवार को रामपुर खास में जनसंवाद कार्यक्रम में करोड़ों रुपये के विकास परियोजनाओं के मंजूरी की जानकारी लोगों को दी। विधायक ने बताया कि रामपुर-भटनी मार्ग से कंवरा के लिए एक करोड़ नौ लाख, सांगीपुर-राहाटीकर मार्ग से अठेहा के लिए 61 लाख 48 हजार, लालगंज से पूरे नोती नहर के लिए 44 लाख, मंगापुर-रेवली मार्ग के लिए 19 करोड़ 76 लाख रुपये की मंजूरी मिली है। वहीं रतनपुर महेशपुर वनगढ़ौता से बिजलीपुर वनगड़वा मार्ग के लिए 19 करोड़ बानवे लाख, मंगापुर के पूरे राज रांकी संपर्क मार्ग के लिए 80 लाख, ढकवा से शिव का तारा के लिए एक करोड़ चौसठ लाख रुपये की धनराशि शासन से स्वीकृत हुई। इसी क्रम में लालगंज नगर पंचायत में उत्सव भवन के लिए दो करोड़ छियासी लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विधायक मोना ने बताया कि स्वीकृत परियोजनाओं के लिए पहली किश्त जारी हो गई है। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, महासचिव रवींद्र मिश्र, भुवनेश्वर शुक्ल, रामजीत सरोज, महादेव मिश्र, लालजी वर्मा, राकेश चतुर्वेदी, पप्पू तिवारी व लालजी यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें