फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सड़क पर भरा पानी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

Sun, 07 Jan 2024 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
जगेशरगंज बाजार में सड़क पर फैले कीचड़ से चलना हुआ दूभर। संवाद
विज्ञापन
जगेशरगंज बाजार में सड़क पर पानी भरा है। जिससे इंटर और डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ ही बाजार वासियों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो माह पहले बाजार में नाला बनाया गया था। निर्माण के दौरान ठेकेदार ने बाजार की सीसी रोड उखाड़ दी। नतीजा बड़ी परेशानी के रूप में सामने है।
विज्ञापन



जिला पंचायत से जगेशरगंज बाजार में सौ मीटर नाले का निर्माण कराया गया है। नाला बनवाते समय ठेकेदार ने बाजार की मुख्य सड़क को उखाड़ दिया था। नाले की मिट्टी सड़क पर फैलने से आने -जाने में दिक्कत होने लगी, तो बाजार के लोगों ने नाले में मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया। अब हल्की बारिश होने पर सड़क पर पानी जमा होने के साथ ही कीचड़ फैल गया है।
क्षेत्र का प्रमुख मार्ग होने के कारण इसी मार्ग से इंटर और डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों का आना-जाना रहता है। स्थानीय लगभग तीन दर्जन गांव के लोगों के लिए आने-जाने का एकमात्र रास्ता है। ठेकेदार की मनमानी और विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से स्थानीय लोग परेशान हैं।
विज्ञापन




मेरी जानकारी में मामला नहीं है, अवर अभियंता को भेजकर पूरे मामले की जांच कराकर नाला खोलवाया जाएगा।

नरेंद्र पाल सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत

क्या कहते हैं स्थानीय लोग-
0 हमारी जगेशरगंज में ग्रामीण बैंक की टाईनी शाखा है। जहां आने-जाने में हमें और हमारे ग्राहकों को दिक्कत होती है। नाला बनते समय खुशी हुई थी कि अब बाजार में पानी नहीं रुकेगा, लेकिन पहले से ज्यादा पानी अब बाजार में भरा रहता है।

राजेंद्र यादव, बांसी



0 जगेशरगंज बाजार में हमारी हार्डवेयर की दुकान है, हमारे दुकान के सामने पानी भरा रहता है। जिससे ग्राहकों को आने-जाने में दिक्कत होती है । नाला बंद होने से पानी एकत्र है।

सत्य प्रकाश सिंह, जगेशरगंज
0 हमारी जगेशरगंज में दूध की डेयरी है सड़क पर पानी भरा होने के कारण किसानों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
अनूप सिंह, गोबरी


0 नाला बंद होने की वजह से बाजार में हल्की सी बारिश में भी पानी भरा रहता है। जिससे बाजार वासियों को आए दिन कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। शिकायत का निस्तारण नहीं हो रहा है।
शंकर लाल गुप्ता, जगेशरगंज

नाली दोबारा बनवाने की मांग
मानधाता। रामफल इनारी से कटरा गुलाब सिंह मार्ग पर तरौल बाजार में सड़क के दोनों तरफ जल निकासी के लिए लोक निर्माण विभाग ने नाली का निर्माण कराया था। जिसकी दीवार नाली में ही टूट कर गिर गई है। सिल्ट संग मलबा जमा होने से पानी निकल नहीं पा रहा है। गांव के श्याम बहादुर,जग नारायण, अशोक कुमार, राम कैलाश,सूरज कुमार आदि लोगों जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर नाली का दोबारा निर्माण कराने की मांग की है।

जगेशरगंज बाजार में सड़क पर फैले कीचड़ से चलना हुआ दूभर। संवाद

जगेशरगंज बाजार में सड़क पर फैले कीचड़ से चलना हुआ दूभर। संवाद

जगेशरगंज बाजार में सड़क पर फैले कीचड़ से चलना हुआ दूभर। संवाद

जगेशरगंज बाजार में सड़क पर फैले कीचड़ से चलना हुआ दूभर। संवाद

जगेशरगंज बाजार में सड़क पर फैले कीचड़ से चलना हुआ दूभर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें