फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से कुचलने से व्यापारी की मौत

Fri, 27 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
अपराध्‍ा
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार व्यापारी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के चौक घंटाघर निवासी छेदीलाल बर्नवाल ने मकान में ही श्रावस्ती हैंडलूम नाम से कपड़े की दुकान खोल रखी है।

शुक्रवार को करीब तीन बजे वह बाइक लेकर बाबूगंज अंतू की ओर किसी काम से निकला था। वह अंतू थाना क्षेत्र के चौरा गांव के करीब पहुुंचा। इसी बीच उसे किसी वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गिर पड़ा और वाहन के कुचल गया। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के समय कोई भी आसपास नहीं था। जिससे घटना को अंजाम देने वाले वाहन की जानकारी नहीं हो सकी। राहगीरों ने छेदीलाल के मोबाइल व सड़क पर गिरे रुपये उठा लिए। लोगों ने डायल व काल रिसीव वाले नंबर पर बातकर सूचना परिवार के लोगों तक पहुंचाई। हादसे की खबर मिलते  ही परिजन रोते-बिलखते आए। वहीं पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और जांच की। देर शाम तक व्यापारी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें