फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को पकड़ा, शमीम के खिलाफ दर्ज हैं 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे

Thu, 09 Oct 2025 06:49 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

उदयपुर थाना क्षेत्र उदयपुर के ऊछापुर रोड स्थित रामपुर कसिया मोड़ के पास बुधवार देरशाम पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार के इनामी अभियुक्त राहाटीकर निवासी शमीम उर्फ ननकुल्ले को मुठभेड़ में पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर थाना क्षेत्र उदयपुर के ऊछापुर रोड स्थित रामपुर कसिया मोड़ के पास बुधवार देरशाम पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार के इनामी अभियुक्त राहाटीकर निवासी शमीम उर्फ ननकुल्ले को मुठभेड़ में पकड़ लिया गया। घायल अभियुक्त शमीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर सीएचसी सांगीपुर में भर्ती कराया।

शमीम उर्फ ननकुल्ले पर उदयपुर, लालगंज और रायबरेली में हत्या का प्रयास, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट समेत मारपीट के 20 मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस का खोखा व मोटरसाइकिल बरामद किया। कार्रवाई की अगुवाई विशेष पुलिस टीम प्रभारी महेश सिंह ने की।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि जनपद की पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। बुधवार को उदय पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अभियुक्त शमीम को मुठभेड़ में बाए पैर में गोली लगी है। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। शमीम उर्फ ननकुल्ले पर 20 से अधिक आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें