फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

Thu, 21 Mar 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतक रमाशंकर पांडेय। फाइल फोटो
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत
विज्ञापन

कोहड़ौर। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर स्थित कोहड़ौर थाना के मकूनपुर में सड़क किनारे बैठे सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत बाइक की टक्कर से हो गई। जानकारी होने पर परिजन रोने लगे। मौका पाकर बाइक सवार भाग निकले। कोहड़ौर थाना के परशुरामपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रमाशंकर पांडेय (73) मकूनपुर बाजार में रहता था। बुधवार रात करीब आठ बजे सड़क किनारे बैठे थे। प्रतापगढ़ से कोहड़ौर की ओर जा रहा एक बाइक सवार ने रमाशंकर को टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें