फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सेवानिवृत्त रोडवेज बस चालक की गोली मारकर हत्या

Mon, 11 Sep 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के अकारीपुर में रविवार की देर रात सेवानिवृत्त रोडवेज बस चालक श्याम शंकर तिवारी( 62) की बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब श्याम शंकर खाना खाने के बाद घर से मंदिर की ओर घूमने जा रहे थे। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन भी दौड़कर मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल श्याम शंकर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया। जांच चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गोली चलने के बाद लोग घटना के बारे में पूछताछ करने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद वह वह खाना खाने के बाद मंदिर तक टहलने जाते थे। अस्पताल से श्याम शंकर की मौत की खबर आई तो परिजन रोने-बिलखने लगे।
घटना की जानकारी मिलने पर आप और पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्यासागर मिश्र मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद उन्होंने हत्या केे आरोपियों की धरपकड़ के लिए दो टीम गठित कीं और दबिश के लिए भेजा। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या की घटना जमीन के विवाद में होने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें