कंधई थाना क्षेत्र के परानपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जलता रिहायसी छप्पर। संवाद
शाॅर्ट सर्किट से रिहायशी छप्पर में लगी, दो झुलसे
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो-14,15,16
रखहा। शाॅर्ट सर्किट से शुक्रवार को रिहायशी छप्पर में आ लग गई। आग बुझाते समय दो लोग भी झुलस गए। फायर बिग्रेड टीम ने करीब ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। छप्पर में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। कंधई थाना क्षेत्र के परानपुर गांव निवासी मीरा देवी का रिहायशी छप्पर है। शुक्रवार की दोपहर तार में शाॅर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी छप्पर तक पहुंच गई। जिससे छप्पर जलने लगा। मीरा जब तक कुछ समझ पाती, आग पूरे छप्पर में फैल गया। वह अनाज, चारपाई और मवेशियों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगी, लेकिन आग की चपेट में आने से झुलस गई। शोर मचाने पर पहुंचे सुरेश यादव भी झुलस गए। शोर शराबा होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायरकर्मियों करीब एक घंटे के बाद आग बुझा पाए। मीरा देवी और सुरेश को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी।
कंधई थाना क्षेत्र के परानपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जलता रिहायसी छप्पर। संवाद
कंधई थाना क्षेत्र के परानपुर गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में जलता रिहायसी छप्पर। संवाद