शुक्रवार को झमाझम बारिश से एक तरफ जहां मौसम खुशगवार हो गया, वहीं शहर की गालियां तालाबों में तब्दील हो गईं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दिनों से हो रही बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार दोपहर में अचानक काले बादल छा गए। कुछ ही देर में झमाझम बारिश होने लगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बरसात का पानी भर जाने से नाले चोक हो गए। इससे गलियों व सड़कों पर पानी भर गया। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। विक्रम तिराहा, सिनेमा रोड, पल्टन बाजार व सब्जी मंडी में घुटने तक पानी जाने से लोगों को काफी दिक्कत हुईं। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना के मुताबिक शुक्रवार को करीब 26.8 मिमी बारिश हुई।