फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: रेक से आएंगी डीएपी की 36 हजार बोरियां, किसानों की दूर होगी समस्या

Thu, 17 Nov 2022 05:30 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

जिले की साधन सहकारी समितियों और सरकारी बिक्री केंद्रों पर डीएपी नहीं है। मजबूर किसान खुले बाजार से अधिक दाम पर डीएपी खरीदने को मजबूर हैं। 17 विकास खंडों में डीएपी की किल्लत को देखते हुए अफसरों ने मुख्यालय से 2700 मीट्रिक टन डीएपी की मांग की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। डीएपी की किल्लत जल्द दूर हो जाएगी। किसानों को सिर्फ दो दिन और इंतजार करना होगा। जिले में रेक लग रही है। जिससे 36 हजार बैग डीएपी आएगी। इसके बाद सरकारी बिक्री केंद्रों पर भरपूर डीएपी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन



जिले की साधन सहकारी समितियों और सरकारी बिक्री केंद्रों पर डीएपी नहीं है। मजबूर किसान खुले बाजार से अधिक दाम पर डीएपी खरीदने को मजबूर हैं। 17 विकास खंडों में डीएपी की किल्लत को देखते हुए अफसरों ने मुख्यालय से 2700 मीट्रिक टन डीएपी की मांग की थी। रबी के इस सीजन में सरकारी और निजी दुकानों पर 17,000 मीट्रिक टन डीएपी बिक्री का लक्ष्य है।


जिले में अभी तक 11,256 मीट्रिक टन डीएपी पहुंच चुकी है। समिति सचिवों की ओर से लगातार डीएपी की मांग की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि 1700 एमटी डीएपी यानी 36000 बैग डीएपी की रेक दो दिन के भीतर लग जाएगी। डीएपी रेक से सीधे समितियों तक पहुंचाई जाएगी। ताकि किसानों को इंतजार न करना पड़े। उन्होंने बताया कि दूसरी रेक के लिए भी बात की जा रही है।
विज्ञापन



राजकीय बीज भंडार पर 3100 रुपये कुंतल गेहूं का बीज उपलब्ध
राजकीय बीज भंडार केंद्र पर पचास प्रतिशत की छूट पर गेहूं के बीज उपलब्ध हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अश्वनी सिंह ने बताया कि बीज भंडार केंद्र पर प्रमाणित बीज उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें