फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रिश्ते को किया कलंकित, युवक संग बेटी से दुष्कर्म का आरोप

Wed, 27 Sep 2023 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के एक गांव में पिता पुत्री के रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने अपने पति व युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मंगलवार को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि 2 सितंबर की रात वह अपनी बेटी के साथ घर में सो रही थी।
नशे में धुत उसका पति अपने एक करीबी युवक के साथ घर पहुंचा। उसके सामने तमंचा सटाकर पति व उसके साथी ने बगल सो रही बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। लोक लाज के भय से वह दूसरे दिन अपनी पुत्री को लेकर मायके चली गई। पिता की नियत अभी भी बेटी के प्रति खराब है।
विज्ञापन

कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। घटना सही होने पर आरोपी पिता व उसके साथी के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें