फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: रंजिश में सगी बहनों पर हमला, सात पर बलवा की रिपोर्ट

Tue, 13 Feb 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में सगी बहनों पर हमला, सात पर बलवा की रिपोर्ट
विज्ञापन

पट्टी। मामूली रंजिश को लेकर लबेदा गांव में सगी बहनों पर लाठी- डंडे से हमला किया गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध बलवा, मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। लबेदा निवासी सरिता देवी का आरोप है कि उसकी बेटी विमल व नीरज गांव में स्थित दुकान पर धागा खरीदने के लिए गई थी। इसी बीच गांव के रामबली, मनोज, कल्लू ,नंदलाल, संतलाल, हरिकेश और नमिता दोनों बहनों पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़े और गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बेटियों के साथ कोतवाली पहुंची सरिता देवी ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध बलवा, मारपीट धमकी की समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, आसपुर देवसरा थाने के सोनपुरा निवासी बृजेंद्र उपाध्याय को जमीनी रंजिश में पड़ोसी ज्ञानेश उपाध्याय, अंकित उपाध्याय एवं सुमन ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर उन्होंने आसपुर देवसरा थाने पर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
......................



बकाया रुपये मांगने पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की झूठी शिकायत
पट्टी। भवन निर्माण सामग्री कारोबारी ने एक दलित युवक से अपने बकाए रुपये का तगादा किया तो आरोपी ने कोतवाली पुलिस को झूठी शिकायत कर दी। इसका खुलासा पुलिस जांच में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के सर्वजीतपुर निवासी विजय मिश्रा भवन निर्माण सामग्री के विक्रेता है। उन्होंने कोतवाली पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि कस्बे के कुम्हिया निवासी नंदलाल ने उनसे 15 हजार रुपए उधार लिए थे। नंदलाल से बकाया रुपये मांगने के लिए उन्होंने एक अपने परिचित को भेजा था। जिसकी नंदलाल के बेटे से कहासुनी हो गई थी। इस मामले में नंदलाल की पत्नी ने युवक के खिलाफ सामाजिक सौहार्द बिगड़ने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दे दिया। जिसकी जांच करने पुलिस गई तो झूठी शिकायत दिए जाने का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। संवाद

12जेएनडी33: लोगों की समस्याओं को सुनते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें